अबोहर। शनिवार बाद दोपहर मलोट गोबिंदगढ़ रोड पर गेहूं की फसल में अचानक भयंकर आग लग गई जिससे करीब 100 से 150 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। किसानों द्वारा इस आग का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताया जा रहा है।
किसानों ने बताया कि गोविंदगढ़ रोड नए निकल रहे बाईपास के निकट दोपहर करीब तीन बजे बिजली ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकली जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई और यह आग इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते करीब 100 से 150 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लगने की सूचना मिलते ही किसानों में भगदड मच गई और वे अपने अपने ट्रैक्टर लेकर खेतों में आग बुझाने पहुंचे ताकि आग अन्य किसानों के खेतों तक ना पहुंचे वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।
——
बिजली ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकली और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई
Leave a comment

