MOGA -पिता की याद में बेटों ने लगाया पौधों का लंगर, 500 से अधिक पौधे बांटे

voice punjabtime
2 Min Read

 

आज के समय में ऐसे बहुत कम बच्चे मिलते हैं जो अपने माता-पिता की न सिर्फ सेवा करते हैं, बल्कि उनके स्वर्गवास के बाद भी उन्हें सच्चे दिल से याद करते हैं। अधिकतर लोग अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ देना हे आसान रास्ता समझते हैं, यह भूल जाते हैं कि उन्हीं माता-पिता ने कठिनाइयों से लड़कर उन्हें इस काबिल बनाया है।मगर मोगा के गौरव बजाज और नितिन बजाज इस सोच से अलग हैं। उनका मानना है कि अगर वे आज कुछ भी हैं, तो वह सिर्फ अपने माता-पिता की बदौलत हैं, और वे उन्हें हर पल याद करते हैं।गौरव और नितिन बजाज के पिता, सुभाष बजाज, मोगा के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी थे। वे अपने बेटों और समाज को हमेशा पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संदेश देते थे। उनकी स्मृति में, उनकी बरसी के अवसर पर, मोगा के गुरुद्वारा बीबी कहान कौर में बेटों द्वारा ‘पौधों का लंगर’ लगाया गया, जिसमें 500 से अधिक पौधे बांटे गए।इस अवसर पर समाजसेवी गुरसेवक सिंह सन्यासी और भावना बंसल ने कहा कि यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयास बच्चों को माता-पिता के प्रति प्रेम, कर्तव्य और सेवा की प्रेरणा देते हैं। हर बच्चे को ऐसी शिक्षा मिलनी चाहिए जिससे वे जीवन भर अपने माता-पिता को सम्मान और स्नेह के साथ याद रखें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *