मोगा की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी के बी.फार्म प्रथम वर्ष में अध्ययनरत सुखप्रीत सिंह ने गत दिवस अमृतसर आयोजित बास्केटबॉल ओपन स्टेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। जिसमें टीम को प्रथम पोजीशन दिलाते हुए सुखप्रीत सिंह मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। स्पोट्र्स कोऑर्डिनेटर अमित शर्मा एवं विशाल कुमार हॉस्टल वार्डन ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को स्पोट्र्स से यह संस्था जोडक़र रखती है। यहां का मैनेजमेंट उत्कृष्ट किस्म की शिक्षा के साथ-साथ स्पोट्र्स की सुविधाएं मुहैया करवाती है।इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने छात्र सुखप्रीत सिंह को उसकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डीन एग्जामिनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डा.सिद्धार्थ मेहन व फैकल्टी स्टाफ मौजूद था।

