ज्योतिषाचार्य अक्षय शर्मा वैदिक सनातनी महामंथन में होंगे मुख्य अतिथि

voice punjabtime
1 Min Read

लुधियाना में 22 अप्रैल को होने वाले वैदिक सनातनी महामंथन कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य अक्षय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। सम्मेलन में देश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य लाल किताब के विशेषज्ञ आचार्य जीडी वशिष्ठ (गुडग़ांव) मुख्य वक्ता होंगे। इस कार्यक्रम की खास बात ये रहेगी कि ये कार्यक्रम विद्वानों की खोज पर आधारित होगा, इसमें नये ज्योतिषियों से ज्योतिष के संबंध में सवाल किये जाएंगे। कुंडलियों का टास्क दिया जाएगा, उन लोगों की कुंडलियां की दशा व महादशा देखकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ज्योतिषियों को उनके भविष्य व अतीत को बताना पड़ेगा कि उनका अतीत कैसा रहा, भविष्य कैसा रहेगा। बाद में जिनकी कुंडली में देखकर नये ज्योतिषी उनका भविष्य बताएंगे, बाद में उनसे पूछा जाएगा क्या उनका अतीत वही रहा जो ज्योतिषियों ने कुंडली मिलान के बाद बताया, जिनका आंकलन सही होगा, उन्हें ज्योतिष विद्वान की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। उपाधि आचार्य जीडी वशिष्ठ अपने हाथों से देंगे। सम्मेलन की संयोजक साझी भार्गव होंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *