पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हे उसके के तहत आज मोगा में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मोगा प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और विशेषकर युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्कूली बच्चों ने स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से नशा विरोधी संदेश दिए और लोगों को इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने भी रैली में भाग लिया और बच्चों से बात चित करते हुए कहा, “नशे के खिलाफ यह लड़ाई हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। युवा शक्ति ही इस मुहिम की सबसे बड़ी ताकत है।” उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और शिक्षक भी मौजूद रहे।

