अबोहर । गत दिवस जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत से हिंदू समाज में रोष फैल गया है। इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए अबोहर में आतंकवाद का पुतला फूंका गया, कैंडल मार्च व रोष मार्च निकाला गया। इसमें विभिन्न संगठनों ने शामिल होकर आक्रोश जताया।
श्री सनातन धर्म सभा, एवं समस्त समाज अबोहर द्वारा शाम 7:15 बजे बाजार नंबर 12 सदर बाजार शहीदी चौक पर एकत्रित होकर आतंकवाद का पुतला फूंका गया और, रोष मार्च निकाला गया। वहीं विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में भगत सिंह चौंक पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

