आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन
मोगा, 24 अप्रैल ( ) ः राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन इस्पोर स्टूडेंट चैप्टर डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी प्रैक्टिस के द्वारा किया गया। फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि मुख्य वक्ता डा.राधिका एम.सिंह कंसलटेंट मनोवैज्ञानिक प्रेम अस्पताल मोगा, विशिष्ठ अतिथि डा.मुस्कान गर्ग डायरेक्टर टी.एल.एफ. स्कूल का स्वागत संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने किया। डा. राधिका एम.सिंह ने परीक्षाओं के दौरान छात्रों में होने वाले तनाव को कम करने पर प्रकाश डाला। डा.राधिका ने साइंटिफिक ढंग से बताया कि प्रायः तनाव क्यों होता है तथा परीक्षा के दौरान यह छात्रों में लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका मुख्य कारण है कि कार्यशैली, टाइम मैनेजमेंट, खान-पान, मल्टीमीडिया, बदलता हुआ वातावरण के साथ-साथ फ्रेंड सर्कल आदि शामिल हैं। सभी में सवनमय रखते हुए परीक्षा से पहले पूर्ण जानकारी समय अवधि के अनुसार तैयारी एवं पॉजिटिव थिंकिंग वाले छात्रों के साथ समय बिताने में अधिक लाभ होता है। इस गेस्ट लेक्चर में 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं खुलकर विचार रखे। गेस्ट लेक्चर के समापन पर सभी का धन्यवाद डा.सौरभ कोसे ने किया। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं डा.माधव ने की। मंच का संचालन केशवी जोशी ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा.आर.के.नारंग ने गेस्ट लेक्चर के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी।

