जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में निर्दोष
पर्यटकों की निर्मम हत्या से देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। आतंकियों द्वारा नाम और धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर हमला में करीब 28-29 लोग शहीद हुए तथा कई अन्य घायल हो गए। आज उसीके विरोध में मोगा शहर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा एकजुट होकर रोष मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी की गई और आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया।प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जाए और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी संस्थाओं ने एक स्वर होकर कहा कि अब देश चुप नहीं बैठेगा और आतंक का स्थायी समाधान होना चाहिए।इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने कहा कि यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है। पूरा देश शोक में है लेकिन साथ ही एकजुट होकर खड़ा भी है।

