शिवसेना पंजाब मोगा टीम की ओर से आज पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पाकिस्तान के आतंकवाद का पुतला फूंका गया और नारेबाज़ी कर पाकिस्तान की कड़ी निंदा की गई।यह प्रदर्शन मोगा शहर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता शामिल हुए। शिवसेना आगू राम बच्चन ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे हमारे देश की अखंडता और शांति को खतरा उत्पन्न हो रहा है। सरकार से से अपील हे वह पाकिस्तान के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करे।

