: राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फामेर्सी में एम.फार्म फामार्कालाजी में अध्ययनरत प्रतयूष पोरल जो कि डा.खड्ग राज की देखरेख में रिसर्च कार्य कर रहे है, को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार जो कि सोसायटी आफ क्लीनिकल रिसर्च एवं मेडिकल प्रोफेशनल बेस्ट बंगाल के द्वारा आयोजित की गई, उसमें प्रतयूष पोरल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डा.शमशेर सिंह हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ने बताया कि छात्र ने जेब्रा फिश पर परकिन्सन (अंधरंग रोग) के मॉडल पर व्याख्यान दिया। इस राष्ट्रीय वेबिनार में कई राज्यों के छात्रों एवं वैज्ञानिकों ने भाग लिया। आई.एस.एफ.कालेज आफ फामेर्सी में राष्ट्रीय स्तर की फामार्कालाजी डिपार्टमेंट में जेबरा फिश को स्थापित किया है जिसमें लगातार रिसर्च कार्य हो रहा है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने छात्र प्रतयूष पोरल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

