मोगा के कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल दुआरा मंदिर में श्री-श्री 1008 परमहंस योगीराज सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज जी के दिशा-निदेर्शें पर वरुथिनी एकादशी पर विशाल सत्संग का आयोजन श्रद्धाभाव से किया गया। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा लाल जी के दरबार में नतमस्तक होकर गुरु महिमा का गुणगान सुना। सत्संग की शुरूआत मंदिर के चेयरमैन व समाजसेवी राजिंदर वधवा, वीना वधवा ने बावा लाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा करके की। महिला सत्संग मंडली की सदस्यो ने गणपति आराधना गणपति राखो मेरी लाज..गाकर सत्संग की शुरूआत की। भजन गायिका नीतू वधवा ने रंग बरसे दरबार बावा लाल जी रंग बरसे…आदि भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन राजिंदर वधवा ने सभी को कीर्तन में पहुंचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को मंदिर में दूज पर संकीर्तन सांय साढ़े चार से छह बजे तक होगा। इसस संकीर्तन में आए हुए मुख्यतिथियों को राजिंदर वधवा की ओर से बावा लाल जी का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार राजिंदर वधवा, अश्विनी कुमार, राहुल मित्तल, राजिंदर चौधरी, आशीष सूद, सुरिंदर चोपड़ा, कुलदीप वधवा, यशइन्द्र राजा, रमेश वधवा, कपिल कपूर, राजीव उप्पल, भूपिंदर सिंह बबलू, विजय कुमार, रोबिन, अनिल कुमार व समस्त सेवादार उपस्थित थे।

