: जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं को तीर्थ धामो की यात्रा करवाने के लिए वीरवार रात्रि 50 श्रद्धालुओं का जत्था प्रताप रोड से रवाना हुआ। इस श्रद्धालुओं के जत्थे को मंदिर लाल दुआरा के चेयरमैन व प्रमुख समाजसेवी रजिंदर वधवा व कुलदीप वधवा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रवानगी से पहले समुह सदस्यो द्वारा ठाकुर जी का पूजन करके श्री श्याम चालीसा का पाठ किया गया। मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट जय गोयल व दीपक गर्ग ने बताया कि इस बस यात्रा मे श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, भगवान कृष्ण की जन्मस्थली, निधि वन, बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। बस यात्रा मे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्राम व भोजन की व्यवस्था भी मंडल द्वारा की जाएगी। समाजसेवी रजिंदर वधवा ने मंडल के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ धामो की यात्रा करवाने के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि श्रद्धालुओं को तीर्थ धामो की यात्रा करवाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जो कोई श्रद्धालु किसी कार्य वश तीर्थ स्थलों के दर्शन नहीं कर पाता। वह इस बस यात्रा के माध्यम से तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकता है। उन्होंने मंडल के सदस्यों को शहर मे धार्मिक सामाजिक किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते कहा कि अन्य संस्थाओं को भी ऐसे सामाजिक धार्मिक कार्यों मे आगे आना चाहिए। अश्वनी गुप्ता,हरिओम मितल ने कहा कि मंडल द्वारा 11 मई को माता चिंतपूर्णी जी के जन्मोत्सव पर 101 कन्याओ का कंजक पूजन व माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा जिसमे भजन गायक जय गोयल जगतजननी मां दुर्गा की महिमा का अपनी मधुर वाणी से गुणगान करेगे। इस अवसर पर जतिंदर पुरी, प्रो. सुरेश बांसल, प्रवीण गोयल, राज कुमार,राजीव गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, दीप अरोड़ा, एडवोकेट रजनीश,नितिन जैन,अनुराग बांसल, नितिन गर्ग, ओम प्रकाश चावला, राजन गोयल, गीतांशु कौड़ा ,हर्षित मितल, पीयूष अरोड़ा, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

