फरीदकोट से सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा ने किया अमृतपाल सिंह मेहरों के परिवार से मुलाकात

voice punjabtime
2 Min Read

भटिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के घर जाकर फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा ने उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अमृतपाल के पिता और अन्य परिजनों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं। अमृतपाल के पिता बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन 1947 के बाद उन्होंने सिख धर्म अपना लिया। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि “जो लोग सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालते हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि उनके घरों में भी मां-बहन हैं।बलजिंदर सिंह ने आगे बताया कि “1 जून और फिर 11 जून को फोन आया कि भटिंडा में कोई लाश मिली है, आप लोग सतर्क रहो और घर पर न रहो। हमारे साथ सारे गांव हे हमें कोई परेशानी नहीं हे सांसद ने भी भरोसा दिलाया इंसाफ दिलाएंगे और इस विषय में पार्लमेट में सवाल उठाएंगे ।सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने इस मामले पर कहा,चाहे वह लड़की मर गई हो, लेकिन अमृतपाल की जिंदगी भी खराब हुई है। कोई खुशी से ऐसा कदम नहीं उठाता। सिख पंथ के लिए अमृतपाल की यह एक बड़ी कुर्बानी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी ने जो कंटेंट पोस्ट करते हे वो समाज में बुरी असर पड़ता हे सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट पोस्ट करने वालों को भी कहा कि ऐसे वीडियो न पोस्ट करे आज अमृतपाल है, कल कोई और होगा। इस तरह का कंटेंट डालना बंद करो। जो सिख कौम के लिए काम करता है, उसे जेल में डाला जाता है, लेकिन जो सिखों को गलत दिशा में ले जाता है, उसे सुरक्षा मिलती है।अगर आज मेरे हलके में वोटिंग करवा ली जाए, तो 90% लोग यही कहेंगे कि अमृतपाल ने जो किया वह सही किया।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *