होशियारपुर दसूहा के दशमेश नगर में आज एक रिटायर्ड फौजी की बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल जाने से मौके पर ही मौत जाने का समाचार है। जानकारी देते हुए मृतक कुलविंदर सिंह के बेटे ने बताया कि मेरे पिता फौज से रिटायर्ड थे। आज वह अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक की सफाई कर रहे थे तभी अचानक गोली चल गई। गोली लगने से मेरे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना दसूहा के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी के दसूहा के दशमेश नगर में गोली चली है जब मौके पर पहुंचकर देखा तो कुलविंदर सिंह की लाश घर के बरामदे में पड़ी है और पास ही उसकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी है। परिवार द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर हमें अगली कारवाही शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक कुलविंदर सिंह की लाश दसूहा के सिविल हस्पताल में रखवा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है ।

