श्याम सेवा सोसायटी द्वारा दशमी पर आयोजित चौकी में भजन गायक रोशन कुमार ने मां भगवती की भेंटों पर श्रद्धालुओं को किया निहाल

voice punjabtime
2 Min Read
शहर के कोटकपूरा बाईपास स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी द्वारा नवरात्रों पर  एक शाम मां भगवती जी की दशमी पर चौकी का आयोजन जवाहर नगर गली नंबर-8 में किया गया। संकीर्तन दौरान मां भगवती व श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। संकीर्तन की शुरूआत पुजारी योगेश शास्त्री के नेतृत्व में यजमान समाज सेवी सोनिया गोयल, बांके बिहारी गोयल ने अपने परिवार सहित दरबार में ज्योति प्रज्वलित करके की गई। इस मौके पर श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्र मोहन सहगल, संजीव गर्ग टीटू, भूपेश शर्मा, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, नरेश बांसल, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, डा. रामगोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, राजेश शर्मा राजू, संजीव कुमार, सनप्रीत छाबड़ा, गौरव चावला, मनोज कुमार, पवन शर्मा,  रमनीश गर्ग, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, प्रिंस गाबा के अलावा भारी संख्या में समूह श्याम प्रेमियों ने मां भगवती के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई। संकीर्तन में भजन गायक रोशन कुमार, अमरजीत, पारुष गर्ग, वंश शर्मा, राजीव उप्पल ने अज्ज मैय्या तेरा जगराता नच्चोंगे सारी रात.., चल भगता चल मैय्या दे दर चलिये मेले मैय्या दे आए ने….आदि भजन गाकर आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान संकीर्तन की समाप्ति पर श्याम बाबा व मां भगवती की आरती करके  प्रसाद अटूट वितरित किया गया। संकीर्तन की समाप्ति पर  यजमान  सोनिया गोयल, बांके बिहारी गोयल  को सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *