अमृतसर ट्राला हादसा : मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

voice punjabtime
2 Min Read

 

अमृतसर। शुक्रवार देर रात अमृतसर के अजनाला रोड बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां 18 टायरों वाला एक ट्राला बैक करते समय अनियंत्रित हो गया और सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां और बेटा भी शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल पुलिस कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राला चालक बैक गियर में वाहन ले रहा था, उसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को नहीं देखा और सीधे उन पर चढ़ा दिया। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद राहगीरों ने रोटी चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि ट्राले को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण करने और हादसों को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *