गांव लगेंआना में दो गुटों की खूनी झड़प – गोलीबारी में एक की मौत, एक घायल

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा के गांव लगेंआना में शुक्रवार शाम दो गुटों में हुई खूनी झड़प में गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो नौजवान घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम आपसी रंजिश के चलते पहले दोनों गुटों में बहसबाजी हुई और फिर खूनी झगड़े में तब्दील हो गई। इस दौरान एक गुट की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए जबकि दूसरे गुट ने गोली चला दी। गोली लगने से सन्नी पुत्र बंत सिंह (28) और सुखप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सुखप्रीत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुखप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बाघापुराना में एक सैलून में काम करता था। वहीं घायल सन्नी इलाज करवाने के बाद बिना जानकारी दिए अस्पताल से चला गया।

डीएसपी बाघापुराना ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया हे । दो गुटों में आपसी रांझीस के चलते लड़ाई का कारण बन गई थी गोली लगने से एक की मौत हो गई दूसरा एक जख्मी हे । पुलिस ने तुरंद मामला दर्ज करके चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *