झाडियों में पडा मिला युवक का शव, मुंह से निकल रही थी झाग संवाद न्यूज एजेंसी

voice punjabtime
2 Min Read

 अबोहर के जम्मू बस्ती के पीछे झाडियों में एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी मौत संदिग्ध रुप में हुई बताई जा रही है। मौके पर पहुंची सिटी वन की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिटटू नरूला ने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि जम्मू बस्ती में झाडियों के निकट एक युवक का शव पड़ा है, जिस पर वे अपने साथी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे और सिटी वन पुलिस को सूचित किया। उन्होंंने बताया कि मृतक की मुंह से झाग नुमा पदार्थ निकल रहा था। उसकी मौत कैसे हुई इसके बारे में तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना मिलने पर एएसआई मोहन लाल मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गांव अचाडिकी निवासी खुशप्रीत(25) के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि कल वह अपनी मां के साथ शहर आया था लेकिन मां को बस में चढाने के बाद खुद यह कहकर बस से उतर गया कि वह अभी कुछ देर में वापिस आएगा और आज सुबह उसका शव झाडियां से मिला।
—–

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *