लुधियाना में देहाती इलाके में आज यानी शनिवार को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया के करीबी विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए फायरिंग की, जिससे उसकी टांग पर दो गोलियां लगी है। इसे जगराओं के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विक्की निहंग ने 23 अगस्त 2025 को लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या की थी। तभी से वह इस केस में वांछित था। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी साझा की है

