जालंधर देहात पुलिस को कई केसों में वांछित हार्ड कोर क्रिमिनल को आज देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया

voice punjabtime
2 Min Read

जालंधर देहात पुलिस को कई केसों में वांछित हार्ड कोर क्रिमिनल को आज देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ घोड़ी और गगन उर्फ गगी के रूप में हुई है। यह पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस में भगोड़े (PO) थे। जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया है। मनजीत सिंह उर्फ घोड़ी की मुठभेड़ दौरान बाजू पर गोली लगी है। जो अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती ने बताया कि शनिवार यानी आज शाम को आदमपुर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दो बदमाश जो पुलिस द्वारा किए गए केसों वांछित है। वह मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं। जब पुलिस द्वारा इनको रोका गया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में मनजीत सिंह उर्फ घोड़ी के बाजू में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने यह भी बताया की है जी मोटरसाइकिल पर सवार थे वह भी चोरी का था। मनजीत सिंह को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठीक होने के बाद उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *