इस अवसर पर बोलते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुखविंदर कलकत्ता बार-बार सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई और उनके हथियार भी ज़ब्त कर लिए गए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि हत्या करने वाला व्यक्ति चिट्टे का आदी था और कुछ दिन पहले लुधियाना से हथियार लेकर आया था। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि नशा खत्म हो गया है, लेकिन नौजवान धड़ल्ले से हत्याएं कर रहे हैं। अगर पंजाब से नशा खत्म हो गया है तो यहाँ ये हत्या कैसे हुई, खुलेआम अवैध हथियार कैसे मिल रहे हैं। इस हत्या की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से पंजाब सरकार की है। परिवार ने बताया है कि पुलिस ने हमें लाभ सिंह उगोके का नाम लिखने से रोका है। इससे आपका केस कमज़ोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि लाभ सिंह उगोके का नाम 120बी के तहत दर्ज किया जाए। इस मामले में लाभ सिंह उगोके की पूरी जाँच होनी चाहिए और केस सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। सरकार अब किसी भी विरोधी को डरा-धमका रही है जो अपनी बात कहता है। अगर वह फिर भी नहीं रुकता तो उसे गोली मार दी जाती है। पंजाब में लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं है।
बाइट – चरणजीत सिंह चन्नी (पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद)

