राजपुरा में कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत

voice punjabtime
1 Min Read

थाना सिटी राजपुरा इलाके में आते पशु मंडी में एक कॉलेज के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। यह छात्र अपनी गाड़ी में पाया गया है जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। मृतक की पहचान यशप्रीत सिंह उमर 20 साल निवासी गांव चंगेड़ा के रूप में हुई है। यशप्रीत सिंह चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। घटना के अनुसार घर से निकले यशप्रीत की गोली लगी डेड बॉडी राजपुरा के पशु मंडी में मिली थी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही थाना सिटी राजपुरा से जांच अधिकारी जगदीश और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। थाना की पुलिस ने युवक की गोली लगे शव को कब्जे में लेने के बाद राजपुरा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। ‌वही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके से सैंपल लिए। परिवार के सदस्य राजपुरा सिविल अस्पताल पहुंचे, फिलहाल गोली लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *