भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर रखे समागम में हजारों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, केंद्रीय रेल राज मंत्री रवनीत बिट्टू भी हुये नतमस्तक:

voice punjabtime
2 Min Read

जगरांव की नई दाना मंडी में रविवार को भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व राज्य स्तर पर धार्मिक जागरूकता समागम के रूप में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।केंद्रीय रेल राज मंत्री रवनीत बिट्टू इस धार्मिक समागम में विशेष तौर पर शामिल हुये, मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं के मन में उत्साह और भक्ति भाव चरम पर रहा जिसके चलते हज़ारों की संख्या में संगतों ने पहुँचकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।समागम सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया द्वारा शहर निवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर अनेक राजनीतिक और सामाजिक हस्तियाँ भी विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,भाजपा के जिला प्रधान डॉ रजिंदर शर्मा तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री किशन कुमार बेदी, जो हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री की ओर से पधारे थे, ने अपनी उपस्थिति से समागम की शोभा बढ़ाई।राजनीतिक लोगों के इलावा समारोह में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कलाकार कमल खान, देव दिलदार, महक कांगड़ा, जगी और लक्की ढोली ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं के लिए समागम में विशेष प्रबंध किए गए थे और लंगर सेवा का व्यापक आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में संगतों ने लंगर भी छका।राजनीतिक नेताओं ने अपने संबोधन में वाल्मीकि समाज को एकजुट होकर नए समाज की सृजन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से सेंट्रल वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी भी विशेष रूप से पहुंचे। समागम के समापन पर परमजीत सिंह रिंपी लद्धड़, अमित कल्याण, प्रधान अरुण गिल और प्रदीप कुमार ने सेंट्रल वाल्मीकि सभा की ओर से सभी आए मेहमानों का विशेष धन्यवाद कर उनका सम्मान भी किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *