अबोहर की अनाज मंडी में झुग्गी झोपड़ियां हटाई गई

voice punjabtime
2 Min Read

अबोहर । अबोहर मार्केट कमेटी के अधिकारियों के आदेशों पर अनाज मंडी में नाजायज रूप से बनी झुग्गी झोपड़ियों हटा दिया गया। मंगलवार को मार्किट कमेटी सचिव के नेतृत्व में उनकी टीम ने सिटी वन पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।
मार्केट कमेटी के सचिव अमनदीप सिंह कंग ने बताया कि किसानों द्वारा शिकायतें मिल रही थी कि सीजन में अक्सर चोरी की घटनाएं होती है जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर एहतियात के चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को करीब एक महीना पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था कि वे अवैध तौर पर बनी अपनी झुग्गियों में रखा सामान यहां से हटा लें क्योंकि कुछ दिनों बाद यहां से झुग्गियां हटाई जाएंगी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण आज उन्हें एक्शन लेना पड़ा।
वहीं झुग्गियों में रहकर जीवन बसर कर रहे लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि वे तो बरसों से यहां झुग्गी बनाकर रह रहे हैं और उनका बचपन भी यहीं बीता है, लेकिन प्रशासन जबरन उन्हें वहां से खदेड़ रहा है अगर प्रशासन ने उन्हें यहां से हटाना ही है तो पहले उनके रहने के लिए उन्हें जगह उपलब्ध करवाई जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *