आज हलका मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा गांव झंडेयाना गरबी में कुल 33 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर व धर्मशाला निर्माण का नींव पत्थर रखकर कार्य की शुरूआात करवाई गई। इस मौके पर सरपंच जगसीर सिंह, समूह ग्राम पंचायत, नंबरदार गुरसेवक सिंह, पंच राजविंदर सिंह के अलावा भारी संख्या में गांव निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से गांव झंडेयाना गरबी के लिए कुल 33 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर करवाकर आाज 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत घर तथा 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाली धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मोगा जिले के गांवों में विकास कार्यों के लिए कोई ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा लोगों से किए गए पंजाब की मान सरकार द्वारा वायदे को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच जगसीर सिंह व समूह ग्राम पंचायत ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का पंचायत घर व धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर समूह ग्राम पंचायत द्वारा विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

