मोगा समालसर पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को चोरी के दो मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया हे। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना समालसर के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि थाना समालसर की पुलिस पार्टी मंगलबार को गश्त पर थे इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर मंडी सेखा कलां के पास बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापामारी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से दो चोरी के मोटरसाइकिल बरामद की हे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जंगीर सिंह निवासी जिला बठिंडा, हरजीत सिंह निवासी जिला श्री मुक्तसर साहिब। दोनों आरोपियों पर थाना समालसर में मामला दर्ज करके आज आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि आगे इनसे और भी चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किया जा सके

