मोगा पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार युवक को किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अजीतवाल की पुलिस ने एक कार सवार युवक को 200 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि थाना अजीतवाल पुलिस पार्टी अजीतवाल क्षेत्र के कोकरी कला के पास जालालाबाद पूर्वी साइड पर ड्यूटी कर रहे थे। रात के 8 बजे के करीब एक नंबर PB-01-E-2134 जालालाबाद साइड से आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने टॉर्च की रोशनी से इशारा कर कार को रुकवाया। कार की ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम हरमिंदर सिंह निवासी जिला फिरोजपुर बताया। कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड खोलने पर उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया गया और थाना अजीतवाल में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर अगली करवाई की जाएगी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *