कनाडा और पाकिस्तान से जुड़ा हथियार तस्करी गिरोह का एक सदस्य बड़ी संख्या में हथियारों के साथ गिरफ्तार 

voice punjabtime
2 Min Read

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क से संबंधित एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। आरोपी का नाम अमरबीर सिंह उर्फ अमर, निवासी डेहरीवाल है। इस आरोपी के कब्जे से 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9 एमएम के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि आरोपी पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा है, जो सीमापार से तस्करी के जरिए अपराधियों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने, फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक तलाशने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सीमापार से हथियार और नशे की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

कुल बरामदगी में 9 पिस्तौल, 101 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 20 जिंदा कारतूस (9 एमएम) शामिल हैं।

 

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध और सीमापार तस्करी को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।

हरीश शर्मा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *