माननीय डी.जी.पी. पंजाब और डी.आई.जी. फरीदकोट रेंज के दिशा-निर्देशों तहत समाज के असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत एसएसपी अजय गांधी, आईपीएस, एस.एस.पी. मोगा की अगुवाई में मोगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मोगा जिले में कुछ महीनों में आम जनता द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों के संबंध में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने दिनांक 01/06/2025 से अब तक 250 मोबाइल फोन विभिन्न जिलों और राज्यों से बरामद किए हैं।
आज 17/10/2025 को मोगा पुलिस द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को वापस सौंपा गया। इस अवसर पर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने मोगा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आम जनता ने भी पुलिस की इस मुहिम की प्रशंसा की। मोगा पुलिस ने अब तक 01/01/2025 से लगभग 1,000 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को वापस किए हैं। एस.एस.पी. अजय गांधी ने बताया कि आगे भी मोगा पुलिस तकनीकी माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों की ट्रेसिंग तेज़ी से करेगी ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके मालिकों तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो वह तुरंत CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर इसकी रिपोर्ट दर्ज करे। किसी भी व्यक्ति से मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
किसी संदिग्ध या अज्ञात व्यक्ति से बिना दस्तावेज़ों के मोबाइल न खरीदें। अगर कहीं कोई लावारिस मोबाइल फोन मिले तो उसे नज़दीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके। अपने मोबाइल में सिक्योरिटी लॉक अवश्य लगाएं और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें। साथ ही CEIR पोर्टल के बारे में दूसरों को भी जागरूक करें ताकि उनका गुम हुआ मोबाइल फोन जल्द मिल सके।

