पुलिस ने 19 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

बरनाला। बरनााला जिले के थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने 19 साल पुराने एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि घनौरी कलां निवासी अमृतपाल सिंह के खिलाफ महल कलां (मौजूदा ठुल्लीवाल) थाने में 9 अप्रैल 2006 को धारा आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत ने 2008 में भगोड़ा घोषित किया था और 20 मार्च 2020 को उसके खिलाफ धारा 229 (ए) आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी और अब पुलिस को लंबे समय के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *