आई.एस.एफ.कालेज आॅफ फामेर्सी  में एलुमनाई कनेक्ट सीरिज के व्याख्यान का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आॅफ फामेर्सी  के  द्वारा आय़ोजित की गई एलुमनाई कनेक्ट व्याख्यान सीरिज के तहत प्रदीप कुमार झा प्रोडक्ट मैनेजर इनटास फार्मा के द्वारा छात्रों के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट कोआडीनेटर डा. अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार झा ने फार्मा मार्केटिंग, टरनिंग नोलेज इन टू कैरियर अप्रोचनिटी पर व्याख्यान दिया एवं छात्रों को बताया कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फामेर्सी छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करता है। अत: सभी गतिविधियों का भरपूर उपयोग करते हुए टैक्नालाजी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो हमें सिर्फ एक निश्चित जोन में राय करके ही काम नहीं करना चाहिए, बल्कि जहां पर अच्छी अप्रोचनिटी मिलनी चाहिए, वहां पर कार्य करना चाहिए। साथ ही निम्न बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिसमें बायोडाटा, पर्सनैलिटी डिवलपमेंट, साफ्ट स्किल, एरिया का चयन, जिसमें भविष्य बनाना चाहते हैं, के साथ-साथ नियमित अध्ययन के द्वारा पुख्ता नोलेज होनी चाहिए। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने स्वागत करते हुए अपील की कि जो एलुमनाई इस संस्थान से बड़े-बड़े पदों पर कार्य कर रहे हैं वह अपने अनुभवों को छात्रों के साथ सांझा करके संस्थान की तरक्की में अहम योगदान दें। इस मौके पर छात्रों के द्वारा पूछे गए सवालों का बहुत ही विधिवत्त ढंग से जबाव प्रदीप कुमार झा ने दिया। सभी का धन्यवाद कोआडीनेटर डा. अमनदीप सिंह ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने व्याख्यान के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *