एस.एफ.सी. इंस्टीट्यूट्स के सी.ई.ओ अभिषेक जिंदल के नेतृत्व में एस.एफ.सी.आई.टी.आई में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. ए.एस. बेदी और आई.टी.आई के प्रिंसिपल मनजिंदर सिंह सेखों, समस्त स्टाफ और छात्र उपस्थित थे। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई और प्रिंसिपल मनजिंदर सिंह सेखों ने बधाई देते हुए कहा कि शिल्पकला के गुरु विश्वकर्मा को विश्व का दिव्य इंजीनियर भी कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टिकर्ता हैं, जिन्होंने ब्रह्मांड की रचना की और कारीगर वर्ग को परिश्रम और कला का अमूल्य उ पहार दिया। उन्होंने इस सृष्टि की रचना में ब्रह्मा जी की सहायता की थी। इस सृष्टि का एक मानचित्र तैयार किया गया था। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा हो, तो उसे निश्चित रूप से उन्नति और व्यापार में सफलता मिलती है। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूर्ण परिश्रम और लगन से अध्ययन करने तथा भगवान विश्वकर्मा के दिखाए मार्ग पर चलने को कहा। इस मौके पर स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

