नगर निगम के मेयर, एडवोकेट, समाज सेवियों को श्याम मंदिर कॉलोनी ने श्याम जन्मोत्सव के  निमंत्रण कार्ड किए भेंट

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा की जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी द्वारा 1 नवंबर को मनाए जा रहे श्याम जन्मोत्सव के निमंत्रण कार्ड नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, मंदिर लाल दुआरा के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा, एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, बाला जी स्टूडियो के आनंद कुमार जैन, अमित मित्तल, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल के बेटे प्रणव बांसल, समाज सेवी हरी सिंगला, खुशील बांसल, शर्मा ट्रैवल के एम.डी. कुलदीप गर्ग, समाज सेवी विक्की मेहंदीरत्ता, पार्षद मंजीत सिंह धम्मू, पार्षद काका, पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा, समाज सेवी लवदीप बेदी, नितिश कुमार सहित शहर के गणमान्य को श्याम जन्मोत्सव के निमंत्रण कार्ड भेंट किए गए। इस मौके पर मंदिर के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, सीनियर उपाध्यक्ष भूषण गर्ग राजू पूर्व पार्षद, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, कैशियर राम प्रकाश मंगला,संजीव गर्ग टीटू, सुदामा पुरी,  राजेश सिंगला, भूपेश शर्मा व कपिल कपूर ने कहा कि श्याम मंदिर में 1 नवंबर को सांय सात बजे से प्रभु इच्छा तक श्याम बाबा का श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें भजन गायक जीतू सोनी फरीदकोट, वंश वधवा मोगा, रोशन सिंह, एडवोकेट जय गोयल मोगा वाले श्याम बाबा के भजनों की महिमा का गुणगान करेंगे। श्याम बाबा का दरबार,छप्पन भोग, केक उस दिन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। मंदिर परिसर को पूरी तरह रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इस दौरान कड़ी कचोरी, दही भल्ले व लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने श्याम प्रेमियों को श्याम जन्मोत्सव में पहुंचने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *