मोगा पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई — नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला पीला पंजा

voice punjabtime
2 Min Read

 

आज मोगा नगर निगम और मोगा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई मोगा के लाल सिंह रोड में की गई, जहां अरुण और राहुल नामक दो सगे भाइयों ने नशा तस्करी के जरिए अवैध तरीके से घर बनाया हुआ था। जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामले NDPS एक्ट की (commercial quantity) आते हैं। नगर निगम ने पूर्व में उन्हें नोटिस भी जारी किया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर आज कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मोगा नगर निगम की टीम ने एसएसपी अजय गांधी के निर्देशन में यह कार्रवाई पूरी की।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा पुलिस और नगर निगम की यह संयुक्त कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। कार्रवाई मोगा के लाल सिंह रोड में की गई, जहां अरुण और राहुल नामक दो सगे भाइयों ने नशा तस्करी के जरिए अवैध तरीके से घर बनाया हुआ था। दोनों भाइयों के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामले NDPS एक्ट की (commercial quantity) आते हैं अरुण फिलहाल जेल में बंद है जबकि राहुल जमानत पर बाहर है। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों ने नशा तस्करी की कमाई से यह संपत्ति बनाई थी। एसएसपी ने आगे बताया कि इससे पहले भी साधा वाला बस्ती में दो अन्य नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति नशा तस्करी से अवैध संपत्ति बनाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *