मेयर बलजीत सिंह चानी के वार्ड नंबर-9 में 48 लाख रुपए की लागत से गलियों मे ंप्रीमक्सि डालने के कार्य का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप  कौर अरोड़ा ने करवाया शुरू

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा के विकास कार्यों के तहत आज नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी के वार्ड नंबर-8 महाराजा रंजीत सिंह नगर व धर्म सिंह  नगर में 48 लाख रुपए की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य की शुरूआत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने कर  कमलों द्वारा शुरू करवाया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी  के नेता व वार्ड निवासी मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा  ने कहा कि मोगा हलके के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और पंजाब सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य करवाए जा  रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर मेयर बलजीत सिंह चानी ने हलका विधायक डा.  अमनदीप कौर अरोड़ा का वार्ड के विकास कार्यों की शुरूआत करने पर उनका धन्यवाद करते सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम  द्वारा विकास कार्य बिना पक्षपात के वार्डों में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार का भी मोगा नगर निगम को ग्रांट देकर मोगा शहर के वार्डों के विकास  कार्य शुरू करवाने पर धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *