मोगा हल्के के विकास कार्यों के तहत वार्ड नंबर-2 संत नगर में 29 लाख रुपए की लागत से संत नगर की मेन सड़क तथा साथ लगती गलियों में प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरुआत हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा अपने कर कमलों से शुरू करवाई गई। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद, आम आदमी पार्टी के वालंटियर तथा मोहल्ला निवासी मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा विकास कार्य बिना किसी भेदभाव व पार्टीबाजी से ऊपर उठकर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मोगा निवासियों से अपील की कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर हल कराया जाएगा। इस मौके पर वार्ड वासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी का विकास कार्यों का शुभारंभ करने पर धन्यवाद करते उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।
हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर-2 संत नगर में 29 लाख रुपए की लागत से सड़कों पर प्रीमिक्स डालने के कार्य को करवाया शुरू
Leave a comment

