श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम मंदिर जालंधर कालोनी में श्याम बाबा के शीश व निशान पूजन करके श्याम जन्मोत्सव की शुरूआत

voice punjabtime
2 Min Read

श्याम सेवा सोसायटी की ओर से जालंधर कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में आज शीश पूजन, कलश पूजन, निशान पूजन करके श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित योगेश शर्मा ने नवग्रह पूजन, कलश पूजन व वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन की रस्म को संपन्न करवाया। इस दौरान श्याम बाबा के शीश का पूजन समाज सेवी अनूप कुमार सूद, शम्भू सूद, नवग्रह पूजन श्याम सेवा सोसायटी के समूह पदाधिकारी, निशान पूजन  समाज सेवी अश्विनी गोयल, लड्डू गोपाल पूजन समाज सेवी जगमोहन गोयल भट्ठे वाले, सुनील अग्रवाल, ज्योति प्रज्वलित नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, गोपाल गौशाला के अध्यक्ष रविंदर गोयल सी.ए. ने सह परिवार अदा की। इस दौरान सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, प्रोजेक्ट अध्यक्ष भारत भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, प्रोजेक्ट कैशियर राम प्रकाश मंगला,वित्त सचिव चन्द्र मोहन सहगल, संजीव गर्ग टीटू, भूपेश शर्मा, जगदीश बत्तरा, राजेश सिंगला,सुदामा पुरी, अमन अरोड़ा, गगन अरोड़ा आादि पदाधिकारियों ने आए मुख्यतिथियों को स्मृति चिन्ह, दोशाला व सिरोपा देकर सम्मानित करते सभी को श्याम बाबा के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, सीनियर उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद भूषण गर्ग, कैशियर राम प्रकाश मंगला, चन्द्र मोहन सहगल, विनोद पोपली, भूपेश शर्मा, संजीव कुमार टीटू, सुदामा पुरी, रमनीश गर्ग, राजेश सिंगला, राजेश कुमार राजू, राजेश राजू, रवि सिंगला, कपिल कुमार खन्ना, डा. राम गोपाल कुमार, राजेश सिंगला, जगदीश बत्तरा, राजीव उप्पल, पारुश गर्ग, राजेश शर्मा राजू, अशोक कालड़ा, रमनीश गर्ग, राम चन्द्र शर्मा, नरेश बांसल, विजय अरोड़ा, साहिल अरोड़ा, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, अमन अरोड़ा, गगन अरोड़ा, राजीव उप्पल, वंश शर्मा, नरेश बांसल, मिलन गर्ग, कपिल कपूर,  के अलावा भारी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे।,

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *