अपने मानवीय मिशन के तहत पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लेने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने की परंपरा को जारी रखते हुए, अकाल आई अस्पताल ने धरत सुहावी के सहयोग से सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए डीज़ल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु सहयोग प्रदान किया है।
चेक पद्मश्री सासंद बलबीर सिंह सीचेवाल, के माध्यम से सुल्तानपुर लोधी में प्रभावित परिवारों को सौंपे गए।
यह दान डॉ. पुष्पिंदर कौर, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब प्रो, तथा डॉ. सतबीर सिंह भौरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, अकाल आई अस्पताल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
नरिंदर सिंह, सचिव, एडवांस्ड विजन फाउंडेशन और टीम ने अपने इस संकल्प को दोहराया कि वह प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
यह उल्लेखनीय है कि डॉ. बलबीर सिंह भौरा, अध्यक्ष, धरत सुहावी, पिछले 25 वर्षों से सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के संयुक्त मिशन के तहत काली बेईं की सफाई और सामुदायिक कल्याण कार्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
अकाल आई हॉस्पिटल और धरत सुहावी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया
Leave a comment

