कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुखविंदर सिंह ललहेड़ी ने अब फिर से आम आदमी पार्टी में वापसी कर ली है। पार्टी में उनकी वापसी को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सुखविंदर सिंह ललहेड़ी को आम आदमी पार्टी में शामिल करने की घोषणा कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने की। मंत्री सौंद ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ ही ब्लॉक समिति के लिए ललहेड़ी जोन से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि सुखविंदर सिंह की वापसी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि उनके पास इलाके में मजबूत जनसमर्थन और सक्रिय नेटवर्क है। इससे पार्टी को आगामी ब्लॉक समिति चुनावों में लाभ मिलने की उम्मीद है।सुखविंदर सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और स्थानीय विकास कार्यों में पूरी सक्रियता से हिस्सा लेंगे और अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे मिलकर आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करें।पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सुखविंदर सिंह की वापसी का स्वागत किया और इसे इलाके में आम आदमी पार्टी की स्थिति को और मज़बूत बनाने वाला कदम बताया।

