पंजाब में गैंगस्टरों की खैर नहीं, पुलिस का ऑपरेशन प्रहार शुरू, डीजीपी बोले- यह अभियान वार ऑन गैंगस्टर

voice punjabtime
2 Min Read

 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार शुरू हो गया है।

– 20 जनवरी से सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन

– पुलिस की 2000 से अधिक टीमें और करीब 12000 अफसर व कर्मचारी इस अभियान में जुटे

– 72 घंटे तक चलेगा ऑपरेशन, गैंगस्टरों के गुर्गे पकड़े जा रहे।

– डीजीपी की चेतावनी पंजाब और पंजाब से बाहर बैठे किसी भी गैंगस्टर को छोड़ा नहीं जाएगा

– गैंगस्टरों के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत

– 9394 693 946 इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है

– बाहर बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘आफ्टेक’ नाम से एक नया सेल शुरू

– बाहर बैठे हैं 60 गैंगस्टर, यह सेल इन्हें भारत वापस लाने के लिए लीगल टूल इस्तेमाल करेगा

– इनमें से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जा चुका

– नशे के खिलाफ अभियान के तहत अभी तक 31 527 एफआईआर दर्ज की जा चुकी, 42251 गिरफ्तारियां हो चुकी।

– डीजीपी ने कहा- यह वार ऑन गैंगस्टर है अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इन गैंगस्टरों का साथ देने वाले भी हो जाएं सावधान

– अवैध रूप से पासपोर्ट बनाने वाले ट्रैवल एजेंट की भी खैर नहीं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी पुलिस

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *