अबोहर में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की नशा विरोधी पदयात्रा, युवाओं को दिलाई शपथ

voice punjabtime
3 Min Read

 

अबोहर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज नशे के खिलाफ चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के तहत अबोहर पहुंचे। वे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रीय गान में भाग लेते हुए तिरंगे को नमन किया और उपस्थित लोगों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा नशे के खिलाफ सरकार और प्रशासन का सहयोग करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में एसएसपी गुरमीत सिंह, विधायक अबोहर संदीप जाखड़, बल्लूआना की भाजपा नेत्री वंदना सांगवाल, भाजपा जिला प्रधान सुखविंदर सिंह, मेयर विमल ठठई सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अन्य राज्यों और पाकिस्तान से आने वाले नशे की बड़ी खेप बरामद की जा रही है तथा हजारों नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी शत्रु देश ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी कर युवाओं को कमजोर करने की साजिश रच रहा है, लेकिन सरकार ड्रोन-रोधी प्रणाली सहित कड़े कदम उठाकर इस षड्यंत्र को विफल करने में जुटी है।

राज्यपाल ने सभी वर्गों से एकजुट होकर मादक पदार्थों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। आज हमें शहीद होने की नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ सरकार का सहयोग कर युवाओं को इस दलदल से बचाने की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि नशा विरोधी अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है, लेकिन इसकी सफलता के लिए शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, पंचायतों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

रेलवे स्टेशन से शुरू हुई राज्यपाल की यह पदयात्रा डीएवी कॉलेज, अबोहर पहुंचकर संपन्न

—-

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *