राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में आई.एस.एफ.सी.पी. आईडिया थोन-2026 आई.आई.सी. सेल एवं आई.क्यू.ए.सी. सेल के सहयोग के साथ आयोजित किया गया। जिसमें कई राज्यों के 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोआडीनेटर विवेक असाठी ने बताया कि 10 राज्यों एवं 40 कालेजों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया एवं अपने आईडिया को प्रस्तुत किया। आईडिया प्रेजेंटेशन के एक्सपर्ट डा. प्रशांत केसरवानी सेंट्रल यूनिर्वसिटी डा.एच.एस.गौड़ विश्वविद्यालय सागर, डा. पूजा चावला बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट, डा.रवि राजपाल, डा. बालक दास कुर्मी, डा. संत कुमार वर्मा ने तकनीकी रूप से दिए गए प्रेजेंटेशन के आईडिया पर कार्य करते हुए निम्न छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जिस तहत प्रथम स्थान गुलप्रीत मेहरा प्रोजेक्ट एसोसिएट लायोड इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नालाजी नोएडा, द्वितीय पुरस्कार स्मर्थ कुमार चित्रकारा यूनिवर्सिटी एवं शैफाली सोहानी आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी मोगा तथा तृतीय पुरस्कार आलिया प्रवीण आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी मोगा, अनकाना कुंडू बंगाल कालेज आफ फार्मेसी दुर्गापुर व प्रोत्साहन पुरस्कार संगीता विशाल आर.सी.पटेल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी सिरपुर, अर्चना बेल्स इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टैक्नालाजी चेन्नई, प्रशांत प्रताप सिंह आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी, प्रभा राजपूत नरसीमुंझी सिरपुर ने प्राप्त किया। सभी को सर्टिफिकेट एवं नकद राशि से संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। सभी का धन्यवाद डा. बालक दास कुर्मी ने किया। इस समागम के सफल आयोजन पर डा.विवेक असाठी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आऱ. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा एवं समूह फैकल्टी स्टाफ ने छात्रों की इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

