खन्ना पुलिस ने 10 इमिग्रेशन सेंटरों पर छापेमारी कर जाली पासपोर्ट व दस्तावेज किए जब्त, जांच जारी 

voice punjabtime
3 Min Read

 

 

 

 

वीरवार की सुबह खन्ना पुलिस ने जिलें की एसपी एच गिल की अगुवाई बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के करीब 10 इमिग्रेशन व स्टडी सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर कंप्यूटर, एटीएम कार्ड चेक बूक, जाली पासपोर्ट व कई संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। इस बात का खुलासा एसएसपी खन्ना एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने प्रेस वार्ता में किया ,पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी ने बताया कि 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर खन्ना के प्रमुख एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में स्थित इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ रेड की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दौरान पुलिस को ठोस इनपुट मिला था, जिसके आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया। जिनके खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ इमिग्रेशन सेंटर संचालक गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के साथ मिलीभगत कर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं। इसी गंभीर सूचना के आधार पर यह व्यापक कार्रवाई की गई। रेड के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप व टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद की, जिनमें से कई चेक बुक पहले से साइन की हुई थीं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। यह बरामदगी अवैध लेन-देन और बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा करती है।इस कार्रवाई के दौरान कई पीड़ित भी सामने आए, जो इन फर्जी इमिग्रेशन सेंटरों के झांसे में आकर अपनी जीवन भर की कमाई गंवा चुके हैं। पुलिस द्वारा उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें पूरा कानूनी सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ इमिग्रेशन संचालकों के खिलाफ पहले से ही खन्ना, नवांशहर और नई दिल्ली में मामले दर्ज हैं। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खन्ना को अपराध मुक्त बनाने और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी ऐसे सख्त अभियान जारी रहेंगे। इस अवसर पर डीएसपी खन्ना विनोद कुमार व डीएसपी डी अमृतलाल सिंह भी मौजूद थे,

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *