आज श्याम सेवा सोसायटी की ओर से जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में 21 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किए जा रहे 14वें फाल्गुन महोत्सव का निमंत्रण सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा व कैशियर राम प्रकाश मंगला द्वारा पार्षद पायल गर्ग व उनके पति गौरव गर्ग को भेंट किया गया। चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली व सचिव भूषण गर्ग ने बताया कि सोसायटी द्वारा 21 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक श्याम बाबा जी का 14 वां फाल्गुन महोत्सव संकीर्तन करके मनाया जाएगा, रोजाना सांय 6 बजे से प्रभु इच्छा तक मंदिर में संकीर्तन किया जाएगा। इस फाल्गुन महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र रहेगे। संकीर्तन दौरान लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना महोत्सव में भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया।

