भारत किसी भी कीमत पर किसी आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा तथा आतंकी हमला करने वालों को पहले भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़े हैं तथा अब उससे भी कठोर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ़सीमांत गर्ग ने पुरानी दाना मंडी में भाजपा दफ्तर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर भाजपा के महासचिव विक्की सितारा, महासचिव राहुल गर्ग, आई.टी. सेल के इंचार्ज मुकेश शर्मा, आफिस इंचार्ज जितेंद्र चड्ढा, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, मंडल अध्यक्ष अमनदीप ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, धर्मवीर भारती, कमल घारू, सोनी मंगला, भोला सिंह, आसा सिंह, हरविंदर धालीवाल, प्रोर्मिला मोनराय, सुखप्रीत कौर सुखी, सुखजिंदर सिंह वांदर, दविंदर सिंह अध्यक्ष, आशीष कुमार, गुलशन विक्की, हेमंत सूद, गगन कुमार, विजय मिश्रा, शशिकांत, अर्जुन कुमार, तरसेम जंड, सुकेश सूद, राजिंदर गाबा, संजीव अग्रवाल, सुखा सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ, जिसमें सी.आर.पी. की 76 वीं बटालियन की बस को विस्फोट से उड़ा दिया गया था, जिसमें सी.आर.पी. के 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद भारत में रोष की लहर दौड़ गई थीं। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमले के कुछ दिन बाद भारत ने आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक करके आतंकियों के बड़े कमांडरों को ढे कर दिया गया था तथा भारी संख्या में आतंकी भी इस हमले में मारे गए थे। पुलवामा कांड का भारत ने हमला करके दुशमनों को करारा जबाव दिया था तथा यह भी कहा था कि यदि फिर कभी ऐसा आतंकी हमला हुआ तो उसके पाकिस्तान को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम पुलवामा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के साथ गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा साथ खड़ा है तथा खड़ा रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने आतंकियों तथा उनको संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के नेताओं को भी इन साजिशों से दूर रहने को कहा, नहीं तो उनको ऐसे नतीजे भुगतने पड़ेंगे कि पाकिस्तान का नाम ही खत्म हो जाएगा।

