10 फरबरी को मोगा में प्रवासी मजदूरों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को रविवार की सुबह मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। यह एनकाउंटर गांव घलकलां के पास हुआ, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान आकाशदीप सिंह और जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जोबनप्रीत सिंह घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आकाशदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में एक शूटर अभी फरार बताया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के फायरिंग मामले में अभी तक पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार की हे 13 फरबरी को लखविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर , सुखबीर सिंह निवासी फिरोजपुर , 15 तारीख रविवार की सुबह इनकाउंटर के दोहरान आकाशदीप सिंह निवासी मोगा , जोबनप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार की हे।
एसएसपी अजय गांधी, ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे गांव घलकलां से डरोली भाई को जाने वाली सुए के साथ सुनसान लिंक रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया। बाइक वालों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग का पुलिस टीम द्वारा जवाब देते हुए फायरिंग की गई। पुलिस फायरिंग में जोबनप्रीत सिंह की टांग में दो गोलियां लगी।जबकि आकाशदीप पुलिस को चकमा देकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। दोनों आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपियों ने पुलिस पर करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में 3 से 4 गोलियां चलाईं। दो गोलियां जोबनप्रीत की टांग में लगी, जबकि आकाशदीप भी क्रॉस फायरिंग के दौरान घायल हो
गया।

