हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में आज वार्ड के मोहल्ला प्रीत नगर में घर-घर जाकर मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के कार्ड बनाए गए और निवासियों को इस कार्ड के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस मौके पर वार्ड यूथ प्रधान वरिंदर सिंह टोनी, ब्लॉक प्रधान विजिंदर विपन, रितिका अरोड़ा और मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

