जय श्री श्याम सेवा सोसायटी द्वारा लाला लालचंद धर्मशाला मे सात दिन रोजाना श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का संकीर्तन करके फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। सोसायटी के चेयरमैन विपन सिंगला, अध्यक्ष यशपाल नोहरिया, कैशियर नरिंदर गुप्ता व संदीप बांसल ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, आप के जिला शहरी अध्यक्ष प्रेमचंद चक्की वाला ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मिढा सहित शहर के गणमान्यों को निमंत्रण देते बताया कि सोसायटी द्वारा सुनले कन्हैया अर्जी हमारी 14 वां वार्षिक विशाल फाल्गुन अरदास महोत्सव 22 से 28 फरवरी तक लाला लालचंद धर्मशाला मे मनाया जाएगा। सात दिन तक चलने वाले इस फाल्गुन महोत्सव में रोजाना शाम 6:30 से 10:30 बजे तक श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का संकीर्तन होगा, जिसमे श्याम प्रभु का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सात दिन तक चलने वाले इस फाल्गुन महोत्सव मे भजन गायिका ज्योति चौहान, ख्वाहिश कपूर, ईती वर्मा राजपूत, टिकां सोनी, रेखा सुरभी, बाबा की परी, खुशबू राजावत व भजन प्रवाहक संदीप लाडला श्याम महिमा का गुणगान करेंगे।फाल्गुन महोत्सव का आगाज बीजेपी के जिला महामंत्री राहुल गर्ग ज्योति प्रज्वलित व अतुल बंसल श्री श्याम प्रभु के शीश का पुजन करके करेगे। रोजाना लक्की ड्रा द्वारा विजेता श्रद्धालुओ को चांदी की बांसुरी दी जाएगी व आए श्रद्धालुओ के लिए प्रशाद रूपी भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सोसायटी द्वारा फाल्गुन महीने मे करवाए जा रहे श्याम सकीर्तन की समूह सदस्यों को शुभकामनाएं देते कहा कि कलयुग मे श्याम बाबा ऐसे देव है जो अपने भक्तो की शीघ्र मनोकामना पूर्ण करते है। आराधना करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने समूह शहर वासियों को भी इस फाल्गुन महोत्सव में शमूलियत करने की अपील की।

