विधायक विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर कोई भी नागरिक फ्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का कार्ड बनाने से वंचित नहीं रहेगा।पंजाब सरकार की बुजुर्गों की भलाई के लिए शुरू किए गए खास कैंपेन “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा गर्व” के तहत आज वार्ड नंबर कैंप का सिलसिला मोगा जिले में जोर शोर से जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के यूथ प्रधान विक्की दौधरिया ने बातचीत करते हुए प्रकट किये। युथ प्रधान विक्की दौधरिया ने कहा कि यह मुहिम सिर्फ़ एक नारा नहीं है, बल्कि राज्य की मान सरकार बुज़ुर्गों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा, सेहत और सामाजिक देखभाल के लिए पूरी तरह समर्पित है। श्री धालीवाल ने कहा कि अब तक पंजाब में राज करने वाली केंद्र सरकार समेत अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की सरकारों ने बुज़ुर्गों को सरकार पर बोझ समझकर नज़रअंदाज़ किया और मौजूदा केंद्र सरकार ने भी पंजाब में बुज़ुर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कोई भलाई की योजना लागू नहीं की है। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कार्ड बनाने के लिए एक खास कैंप वार्ड में लगाया गया और कैंप के दौरान हेल्थ कार्ड बांटते हुए दावा किया कि राज्य की भगवंत मान सरकार को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली सरकार होने का सम्मान मिला है, जिसने अपने नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक फ्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का कार्ड बनाने से वंचित नहीं रहेगा और हेल्थ कार्ड बनाने का कैंपेन जारी रहेगा।

