फगवाड़ा गांव पांछट में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मुताबिक मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था और करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव पांछट के रूप में हुई है। मृतक की बहन किरण जीत ने बताया कि उसके भाई और भाभी के बीच झगड़ा हुआ था और झगड़े के बाद उसकी भाभी अपने मायके चली गई थी। उसने आरोप लगाया है कि अपनी पत्नी से तंग आकर ही उसके भाई ने फंदा लगाया है। मौके पर पहुंचे पांछट पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पारिवारिक मेंबरों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

